फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन दिन में 50 किलोमीटर चल कर साहूवाला रेंज में पहुंचा हाथी

विज्ञापन
जंगल में  हाथी के पगचिह्नों को देखते वन विभाग की टीम में शामिल अ​धिकारी। वन विभाग
विज्ञापन
बुधवार को गांव हबीबवाला में युवक मुर्सलीन को इस हाथी ने उतार दिया था मौत के घाट
विज्ञापन

मथुरा की एक्सपर्ट टीम अभी नगीना रेंज में मौजूद, लगातार हाथी पर रखी जा रही नजर

संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर (बिजनौर)। गांव हबीबवाला में युवक मुर्सलीन को मौत के घाट उतारने वाला हाथी तीन दिन में करीब 50 किलोमीटर की दूरी को तय करने साहूवाला रेंज में चला गया है। उधर, मथुरा की एक्सपर्ट टीम अभी नगीना रेंज में ठहरी हुई है। अधिकारियों को खतरा है कि कहीं हाथी साहूवाला रेंज से निकल फिर धामपुर या नगीना रेंज में न आ जाए।
बुधवार को यह इक्कड़ हाथी धामपुर रेंज के हबीबवाला के जंगल में आ गया था। दिन भर अधिकारियों ने हाथी को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। इसी दौरान हाथी ने गांव बगदाद अंसार निवासी 30 वर्षीय युवक मुरसलीन को हमला कर मार डाला था। बृहस्पतिवार को हाथी हबीबवाला से गांव उमरपुर बांगर के जंगल में पहुंच गया था और एक गन्ने के खेत में दिनभर जमा रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 10:00 बजे हाथी यहां से चलकर खो नदी क्षेत्र में प्रवेश कर गया। शुक्रवार को साहूवाला वन रेंज में चला गया। डीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि इसका पता तब लगा जब वन विभाग की टीम ने साहूवाला रेंज तक हाथी के पग चिह्नों को देखा।
धामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविंद राम गंगवार का कहना है कि हाथी अपनी मस्ती की चाल से खेतों से होता हुआ करीब 45-50 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर साहूवाला रेंज में पहुंचा। हालांकि, सीधे धामपुर रेंज से साहूवाला रेंज की दूरी 20-25 किलोमीटर के आसपास है ।











कई रेंज की टीम लौटी
हाथी साहूवाला रेंज में चले जाने के बाद धामपुर, नगीना, साहनपुर, नजीबाबाद और बिजनौर रेंज की वन विभाग की टीम लौट गई है। केवल मथुरा एक्सपर्ट टीम नगीना रेंज में ठहरी है। क्योंकि अभी यह खतरा है कि कहीं हाथी फिर से साहूवाला से निकल धामपुर या नगीना रेंज में न आ जाए।




वन्य जीवों से छेड़खानी न करें ग्रामीण

डीएफओ अरुण कुमार ने सलाह दी है कि वन्यजीवों के मिलने पर ग्रामीण उनके साथ किसी प्रकार की छेड़खानी ना करें। छेड़छाड़ करने पर वन्य जीव आक्रामक होकर उनके लिए जानलेवा साबित हो सकते है। वन्य जीव किसी को दिखाई देता है तो वह तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दें। ताकि संबंधित वन्य जीवों पर निगरानी रख उसे पकड़ने या वनों में खदेड़ने का प्रयास किया जा सके।
विज्ञापन



मुर्सलीन के परिजनों से मिले अधिकारी

शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारी गांव बगदाद अंसार निवासी युवक मुरसलीन के परिजनों से मिले। परिजनों को पांच हजार की धनराशि देकर मदद की। भरोसा दिया कि शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। नियमानुसार मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता और मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें