फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मियों को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मियों को बंधक बनाया
विज्ञापन

सरधना। गांव दबथुवा के जंगल में नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंचे बिजली संविदा कर्मचारियों को किसानों ने बंधक बना लिया। सूचना पर भाकियू कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नलकूपों पर लगाए गए मीटरों को उखाड़ दिया। कई घंटे बाद कर्मचारियों को दोबारा नलकूप पर मीटर न लगाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
गांव दबथुवा के जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर विद्युत निगम के संविदाकर्मी नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंचे। किसानों के घर जाने के बाद उन्होंने मीटर लगा दिए। जानकारी मिलते ही किसान भाकियू नेता वीरपाल के नेतृत्व में जंगल पहुंचे और मीटर उखाड़ दिए। संविदा कर्मचारियों को बंधक बना लिया। भाकियू के प्रदेश महासचिव सत्यवीर सिंह जंगेठी, तहसील अध्यक्ष देशपाल हुड्डा ने बगैर सूचना के नलकूपों पर मीटर लगाए जाने का विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उखाडे़ गए मीटर कर्मचारियों को सौंप दिया। हंगामे के बाद बिजली कर्मचारी मीटर उठाकर लौट गए। इस मौके पर वीरपाल सिंह, बिल्लू, प्रवीण, सचिन शर्मा, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें