फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: गर्मी में ठंड का असर जारी, एक्यूआई सुधरा, आज भी बारिश के आसार

Wed, 03 May 2023 08:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन से लगातार हो रही हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। वहीं AQI लेवल भी घटा है। बारिश के बाद किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में तीन दिन से रुक-रुकर हो रही बारिश के चलते मई माह की शुरुआत फरवरी जैसी हुई है और लोग ठंड का अनुभव कर रहे हैं। पिछले सालों के मुकाबले मई का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश 2.7 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ.यूपी शाही का कहना है कि आज भी वेस्ट यूपी में बारिश होने के आसार हैं। अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिस कारण से मौसम बदला-बदला रहेगा। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से 14 डिग्री कम दर्ज किया गया। बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा। 
विज्ञापन

किसानों के अरमानों पर बारिश ने फेरा पानी
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डाॅ. आरएस सेंगर का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल काफी प्रभावित हुई है। जो फसल कटकर खेतों में पड़ी है, उन खेतों में पानी भर गया तो उनके दाने काले पड़ जाएंगे और गेहूं के दानों में नमी अधिक होने से भंडारण में दिक्कतें आएंगी। इसके अलावा खेतों में पानी भरने से गन्ने की छिलाई नहीं हो पा रही है और गन्ना मिलों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

बारिश से साफ हो गई हवा
पिछले दो-तीन दिन से हो रही बारिश के बीच मेरठ की हवा साफ हो गई। मंगलवार को मेरठ का एक्यूआई 48, बागपत का 62, गाजियाबाद का 67 और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 48 दर्ज किया गया। पल्लवपुरम में 69, गंगानगर में 31, जयभीमनगर में 44, बेगमपुल में 49 और दिल्ली रोड में 56 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

पिछले सात दिन का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई

2 मई 48
1 मई 52
30 अप्रैल 129
29 अप्रैल 260
28 अप्रैल 146
27 अप्रैल 234
26 अप्रैल 232
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें