हनी क्रिकेट एकेडमी में डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के बाद एकत्र खिलाड़ी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में रविवार को डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इसमें 32 टीम ने प्रतिभाग किया। फाइनल में काले और दीपक सिद्धू की जोड़ी ने जीत प्राप्त कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में दीपक और काले की जोड़ी ने दो ओवर में 30 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम केवल 18 रन ही बना सकी। डबल विकेट टूर्नामेंट में एक टीम में दो ही खिलाड़ी होते हैं। इसमें एक टीम दो ही ओवर डाल सकती है। टूर्नामेंट आयोजक विजय काजला रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि हनी काजला ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद