मवाना (मेरठ)। मेरठ रोड पर बुलेट सवार सेना के जवान व उसके दोस्त को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक मोहम्मद सरताज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच दिन पहले जिला बिजनौर निवासी एवं सेना के जवान शिवम कुमार और उसके गांव निवासी दोस्त मोहित उर्फ भूरा को मेरठ रोड पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई थी। शिवम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। सीओ ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने रविवार को ट्रक चालक सरताज निवासी रसूलपुर औरंगाबाद थाना भावनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।