फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याएं सुनने सकौती पहुंचे जिलाधिकारी, रेलवे अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याएं सुनने सकौती पहुंचे जिलाधिकारी, रेलवे अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

दौराला। सकौती में जन समस्याओं को लेकर किसानों और व्यापारियों की चली आ रही मांग पूरी करने को लेकर धरने प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को डीएम दीपक मीणा सकौती पहुंचे और समस्या सुनी।
विज्ञापन

डीएम दीपक मीणा के साथ एसडीएम सरधना सत्यप्रकाश, तहसीलदार और रेलवे विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने सकौती के व्यापारियों और किसानों के साथ बैठक की और क्षेत्र की समस्याओं को सुना। व्यापारियों और किसानों ने मुख्य रूप से रेलवे विभाग द्वारा रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन अंडरपास के निर्माण कार्य में तेजी लाने, शुगर मिल को जाने वाले मुख्य मार्ग को चौड़ा करने, रेलवे लाइन पर व्यापारियों के आवागमन के लिए एक फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराने के अलावा सकौती में तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने और पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कराने आदि मांग रखी। डीएम ने रेलवे अधिकारियों को समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। भाकियू, व्यापार संघ और ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें