जाहरवीर गोगा मंदिर पर लगे मेले मे बच्चो के खेलने के सामान की लगी दुकानें। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। ब्लॉक कार्यालय माछरा के निकट स्थित जाहरवीर गोगा महाराज की माढ़ी पर नवमी के दिन श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगी तथा मेले में जहां बच्चों ने झूले आदि का आनंद लिया। महिलाओं ने मीना बाजार में जमकर खरीदारी की। बाबा जाहरवीर गोगा महाराज की माढ़ी के अध्यक्ष ऋषिपाल भाटी ने बताया कि मेले का आयोजन 18 वर्षों से लगातार हो रहा है। जाहरवीर माढ़ी के परिसर में ही बाबा मोहनराम, शिवमंदिर, हनुमान मंदिर आदि देवी-देवताओं के मंदिर हैं। श्रद्धालुओं ने अपनी तरफ से भंडारे का भी आयोजन किया। मेले में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भजन कीर्तिन, रागनी का भी रात्रि में मेले में आयोजन किया गया। मेले में रक्षा धागे की दुकानों पर काफी भीड़ रही।