फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू चढूनी से गांव मीवा पहुंच नायब तहसीलदार ने लिया ज्ञापन

विज्ञापन
भाकियू चढूनीे के कार्यकर्ता नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। भाकियू चढूनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए पुलिस ने गांव मीवा में नजरबंद किया। नायब तहसीलदार ने गांव मीवा जाकर ज्ञापन लिया। भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय आह्वान पर फ्री ट्रेड डील को लेकर पूरे देश में समस्त जिलों व तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष व्यक्त करना था। जिस पर पुलिस ने गांव मीवा पहुंचकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर लिया। बाद में नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने गांव पहुंचकर ज्ञापन लिया। जिसमें कहा है कि उनको नजरबंद कर सरकार किसानों की आवाज व लोकतंत्र को दबाना चाहती है। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष मनोज विधूड़ी, विनोद, महकार सिंह, जगबीर सिंह, रणपाल सिंह, राम किशन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें