फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उप महाप्रबंधक ने सीओ से की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल के उप महाप्रबंधक प्रबंधक अविनाश सिंह ने सोमवार को सीओ मवाना पंकज लवानिया से मिलकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


अविनाश सिंह ने सीओ मवाना को बताया कि तीन दिन पहले गांव अस्सा में गन्ना क्रय केंद्र पर कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में उन्होंने बहसूमा थाने में गांव के ही आरोपी अजय नलवा, हिमांशु, मनदीप, कृष्ण वीर, अवनीश व अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में प्राथमिकी की दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से मिल कर्मचारियों में भय व्याप्त है। सीओ ने जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें