फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष आदि। (स्त्रोत ब्लाक) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। विकास खंड में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. हरवीर पाल, महामंत्री फिरेराम और सीएचसी चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने संयुक्त अध्यक्षता की। पंचायती राज, ग्राम विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन और बाल विकास पुष्टाहार विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने 22 मरीजों की जांच कर दवाएं बांटी। आयुर्वेदिक विभाग ने 12 और होम्योपैथिक विभाग ने आठ मरीजों का इलाज किया। पंचायती राज विभाग को शौचालय के तीन आवेदन मिले। पशुपालन विभाग ने पशुओं के लिए दवाएं बांटी। डॉ. हरवीर पाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. योगेश प्रधान समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें