फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दूसरे दिन भी मृतक महिला की शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर बुधवार को सिवालखास पुल के नजदीक काला बुर्का पहने 32 वर्षीय महिला का शव मिला था। महिला के गले पर चोट के निशान थे। महिला की हत्या की गई थी। पुलिस के काफी प्रयास करने पर भी शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार को भी मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक महिला आसपास जिले की रहने वाली हो सकती है। आसपास की पुलिस को सूचना दे ही गई है। सोशल मीडिया का भी शिनाख्त के लिए सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें