फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टिकौला शुगर मिल में सात नवंबर से शुरू होगा पेराई सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। टिकौला शुगर मिल में 7 नवंबर को छोटी दीपावली के अवसर पर नए गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ होगा। मिल प्रशासन ने पेराई शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। गन्ना आयुक्त की ओर से आवंटित सभी 110 क्रय केंद्रों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मिल के अधिशासी अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि पांच और छह नवंबर को गन्ना क्रय केंद्रों के लिए इंडेंट जारी किया जाएगा। मिल गेट पर गन्ना आपूर्ति के लिए सात नवंबर का इंडेंट जारी होगा। मिल प्रशासन ने किसानों से अपील की कि वह इंडेंट के अनुसार गन्ने की छिलाई कर समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें