मेरठ। माल रोड से सटे बैजल भवन के पास चौराहे का चौड़ीकरण करने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी। शुक्रवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने अधिशासी अभियंता निर्माण और उनकी टीम के साथ मौके पर मुआयना किया। नगर आयुक्त ने कहा कि इस चौराहे पर जाम की समस्या बहुत है। बार-बार शिकायत आने के बाद चौराहे का चौड़ीकरण करने की योजना बनाई जा रही है। जाम से राहत देने के साथ-साथ यहां पर दुर्घटना भी रोकी जाएगी।