फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स समिति की भूमि पर बन रहे शौचालय का निर्माण रोका

विज्ञापन
मेला उर्स की भूमि पर नगर पंचायत द्वारा बनाए जाने वाले शौचालय का विरोध करते हुए। (फलावदा) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
उर्स समिति की भूमि पर बन रहे शौचालय का निर्माण रोका
विज्ञापन

फलावदा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मेला उर्स समिति की भूमि पर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण का विरोध होने पर कार्य रुकवा दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर पंचायत के ठेकेदार द्वारा जूड़ रोड पर स्थित मेला उर्स के खेत में निर्माण कार्य के लिए खुदाई करा दी गई। मेला उर्स समिति द्वारा इस निर्माण पर एतराज जताते हुए हंगामा कर दिया। समिति के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन आयशा खातून के पुत्र सैयद ईसा की अगुवाई में नगर पंचायत को लिखित शिकायत दी। चेयरमैन अब्दुस समद ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्काल काम रुकवाने के निर्देश जारी किए। निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। चेयरमैन अब्दुस समद ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय के लिए जगह चिन्हित करके निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। शौचालय निर्माण के विरोध में शाहजमा, पूर्व सभासद नईम अनवर, माज हलीम, सैयद शफीक वअबरार अब्बासी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें