फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प से सुधरेंगे विद्यालय

विज्ञापन
ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर खरखोदा ब्लॉक में हुई बैठक - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा। सरकार द्वारा आपरेशन कायाकल्प चलाया जा रहा है। जिसमें परिषदीय स्कूलों की हालत सुधरेगी। पंचायती राज से इस योजना में निधि लगाई जाएगी। सोमवार को खंड विकास कार्यालय सभागार में बैठक हुई। बैठक में खरखौदा बीडीओ गुंजन ने कहा कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद सभी परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। योजना का अब से शुरू होकर 31 मार्च 2020 में समापन होना है। जिसके तहत आधारभूत सुविधाएं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, कक्षाओं तक रास्ते पर इंटर लाकिंग, ब्लैक बोर्ड, फर्नीचर, शौचालयों, कक्षाओं व रसोई घर में टाइल्स, स्कूल की चार दिवारी, अतिरिक्त कक्ष सहित सभी का कायाकल्प किया जाएगा। योजना के लिए पंचायती राज से निधि लगाई जाएगी। जिसके लिए प्राथमिक शिक्षा विभाग, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव व पंचायती राज अधिकारियों के नेतृत्व में पहले दो बैठक हो चुकी हैं। बीडीओ के अनुसार इस योजना पर पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। अगले सप्ताह से योजना शुरू हो जाएगी। बैठक में एडीओ पंचायत मनोज कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें