कार व बाइक की भिडंत में क्षतिग्रस्त हुए वाहन व मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : MAWANA
कार-बाइक में टक्कर, युवक घायल
फलावदा। बातनोर मार्ग पर कार एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार सुबह 11 बजे बहसूमा क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी देव शर्मा बाइक से बातनोर रोड से गुजर रहा था सूरजमल स्कूल के पास स्कोडा कार से बाइक टकरा गई। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी-100 ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर मेरठ रेफर कर दिया। घटना से मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु किया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। खबर लिखे जाने तक घटना में तहरीर नहीं दी गई है।