फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व दीवार के बीच दबा परिचालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला चीनी मिल में मंगलवार देर रात ट्रक बैक कराने के दौरान परिचालक की दीवार और ट्रक की बीच फंसने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के भिजवाया। गांव तियारिया थाना टोढ़ा राय सिंह जिला टांक निवासी मनराज पुत्र देवकरण ट्रक पर परिचालक था। मंगलवार देर रात वह अपने भाई चालक आशाराम के साथ ट्रक से दौराला चीनी मिल में चीनी के बोरे लेने आया था। आशाराम ने बताया कि मिल में मनराज ट्रक को बैक करवा रहा था, लेकिन उसने दीवार का ध्यान नहीं दिया। इस कारण वह ट्रक व दीवार के बीच में फंस गया। उसकी चीख सुनकर उसने ट्रक को आगे किया। ट्रक व दीवार के बीच में फंसने के कारण मनराज की मौके पर ही मौत हो गई। आशाराम ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशाराम ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें