मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम से क्रिकेट का हॉस्टल अलीगढ़ शिफ्ट हो गया है। यहां बच्चों के अभ्यास के लिए जगह नहीं होने के कारण खेल निदेशालय की ओर से यह निर्णय लिया गया। मेरठ से हॉस्टल शिफ्ट किए जाने के आदेश पहले ही आ चुके थे अब यहां से बच्चों को शिफ्ट किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को यहां बच्चों को विदाई दी गई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी व क्रिकेट कोच अब्दुल अहद, एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी आदि ने क्रिकेट हॉस्टल के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। आज हॉस्टल के खिलाड़ी यहां से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। बताया कि यहां वर्ष 2001 के आसपास से क्रिकेट हॉस्टल चलता आ रहा था, लेकिन अब सिंथेटिक ट्रैक बनने के कारण यहां मैदान खत्म हो चुका है। इस कारण यहां से क्रिकेट हॉस्टल को शिफ्ट किया गया है। संवाद