फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बहनों की शादी रुकवाई

विज्ञापन
मेरठ---दौराला के ममोरी गावं मे बाल विवाहा को रोकने पहुची बाल सरष्क्षण की टीम व पुलिस - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
नाबालिग बहनों की शादी रुकवाई
विज्ञापन

दौराला। मामूरी गांव में दो नाबालिग बहनों की शादी की सूचनापर बाल संरक्षण अधिकारी बृहस्पतिवार दोपहर टीम के साथ गांव पहुंची। टीम ने परिजनों से बातचीत की और शादी न करने की बात कही। वार्ता के बाद परिजनों ने लिखित में दे दिया कि वे दोनों बहनों की शादी बालिग होने के बाद ही करेंगे। मामला दौराला थाना क्षेत्र के गांव ममूरी का है। बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका भटनागर के नेतृत्व में आशा ज्योति केंद्र, चाइल्ड लाइफ की टीम बाल विवाह की सूचना पर गांव में पहुंची। वहां पूरे मामले की जानकारी ली। वार्ता के बाद परिजनों से लिखित में दिया कि वह बालिग होने के बाद ही उनकी शादी करेंगे। उन्होंने किसी के बहकावे में आकर शादी की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दीपिका भटनागर ने बताया कि दोनों बहनों की 11 जुलाई को दादरी से बारात आनी थी। टीम के साथ में दौराला पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें