लखनऊ में विधायकों और एमएलसी की बैठक लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। सौजन्य: विधायक प्रसन्न चौध
शामली। लोकसभा चुनाव में कैराना मुजफ्फरनगर, सहारनपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की हार को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में विधायकों, एमएलसी की बैठक ली। हार के कारणों की समीक्षा करते हुए योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने को कहा।
बैठक में शामली के सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, एमएलसी वीरेंद्र ने भाग लिया। विधायकों ने बताया कि सीएम ने तीनों सीटों पर हार के कारणों को लेकर चर्चा की।
पूर्व में जीत का क्या आधार रहा था, इस बार हम क्यों पिछड़े आदि की जानकारी हासिल की। साथ ही कहा कि पार्टी की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। वहीं उनकी समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएं। हार के कारणों की समीक्षा करने को भी कहा गया। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों को लोगों के बीच जाने को कहा।