फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्यमंत्री ने फलावदा चेयरमैन से किया वर्चुअल संवाद

विज्ञापन
फलावदा के अध्यक्ष से संवाद करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्रोत नगर पंचायत
विज्ञापन
फलावदा। नगर पंचायत कार्यालय पर सोमवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के संबंध में चेयरमैन एवं सभासदों के साथ वर्चुअल संवाद का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चेयरमैन अशोक कुमार सैनी से वर्चुअल संवाद किया गया। मुख्यमंत्री ने निकाय की आय, नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों के विषय में चर्चा की। चेयरमैन ने बताया कि पूर्व में निकाय की आय काफी कम थी, जिसे वर्तमान में लगभग 50 लाख रुपये वार्षिक आय तक पहुंचाया गया है। नगर में स्वकर प्रणाली लागू करने की भी तैयारी की जा रही है। इससे निकाय की आय में अधिक वृद्धि होगी। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर में कान्हा गोशाला भी संचालित कराई जा रही है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार व सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें