सुभारती में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में कला और संस्कृति का भव्य उत्सव देखने को मिला। जिसमें छात्रों ने रैंप पर जलवा दिखाया और नुक्कड़ नाटक से गहरा संदेश दिया। इस दौरान फैशन शो, मिमिक्री, रंगोली, फोटोग्राफी, मेहंदी और कोलाज मेकिंग जैसी विविध प्रतियोगिता भी हुई। मूल्यांकन निर्णायक मंडल रश्मि अरोड़ा, रॉबिन सारन और सुजल सैनी ने किया। रोमांचक मुकाबले में फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स एवं फैकल्टी ऑफ साइंस ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, फैकल्टी ऑफ फार्मेसी ने द्वितीय और फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे विषय पर प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों का मूल्यांकन मनमोहन भल्ला, भरत भूषण शर्मा और सीमा समर ने किया। प्रतियोगिता में डिपार्टमेंट ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज को प्रथम, डिपार्टमेंट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज को द्वितीय और केरल वर्मा को तृतीय स्थान मिला।
सुभारती में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम