फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरोपी को साथ लेकर दिनभर चला अभियान, फिर भी नहीं मिली गर्दन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के चिंदोड़ी खास गांव में दो माह पूर्व हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में थाना पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर मृतक की गर्दन की तलाश की। आरोपी की निशानदेही पर दिनभर सर्च अभियान चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव चिंदोड़ी खास निवासी अक्षय पुत्र शरणपाल की जंगल में स्थित ट्यूबवेल के पास ईख के खेत में 12 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की गर्दन गायब थी। उसके हाथ पर लिखे नाम को जलाकर मिटाया हुआ था। दो दिन बाद उसकी शनाख्त गांव कनियान थाना कांधला जिला शामली निवासी आलोक उर्फ ढक्कन पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई थी। शनाख्त के बाद मृतक के मेरे भाई सुदीप पुत्र सतपाल निवासी चिंदोड़ी खास ने रोहटा थाने में अज्ञात द्वारा आलोक की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि आलोक बचपन से ही अपने मामा सतपाल के यहां चिंदोडी गांव में ही रहता था। पांच दिन पूर्व थाना पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गांव चिंदोड़ी खास निवासी विजित उर्फ घासी पुत्र अशोक को गिरफ्तार कर हत्या के मामले में जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने विजित को दो दिन की रिमांड पर लिया और उसे साथ लेकर उसकी निशानदेही पर नारंगपुर रासना के नाले में मृतक की गर्दन बरामद करने के लिए सर्च अभियान चलाया। लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल पाई थी। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि तलाशी के बाद भी मृतक की गर्दन नहीं मिल पाई है। अभी तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें