फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 71 बटालियन एनसीसी द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण से शांति निकेतन विद्यापीठ में कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल दिव्या सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है। कैंप के आठवें दिन में कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक रूप से दुरुस्त करने के लिए शारीरिक व्यायाम एवं अनुशासन में रहने के लिए ड्रिल का अभ्यास कराया गया। आज शांति निकेतन विद्यापीठ पर सभी कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पौधरोपण किया। कैंप में कैडेट्स की तैयारी हेतु चार वर्ग अल्फा, ब्रैवो, चार्ली एवं डेल्टा में विभाजित किया गया है। ड्रिल कंपटीशन में अल्फा कंपनी विजेता रही, सेक्सन बैटल ड्रिल की प्रतियोगिता में चार्ली कंपनी विजेता रही व टेंट ले आउट कंपटीशन में अल्फा कंपनी विजेता रही। फायर कंपटीशन में अल्फा कंपनी विजेता रही। मैप रीडिंग में ब्रैवो कंपनी विजेता रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें