गंगानगर। मवाना रोड स्थित एक स्कूल में 72 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को इंटर कंपनी ड्रिल प्रतियोगिता हुई। एनसीसी ऑफिसर डॉ. विजयपाल सांवरिया ने बताया कि पांचों कंपनियों के बीच यह प्रतियोगिता हुई। सूबेदार सुधीर कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने अनुशासन, तालमेल और एकता का प्रदर्शन दिखाया। सीनियर डिवीजन में चार्ली कंपनी से आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के कैडेट अनुराग चौधरी प्रथम, सीनियर विंग में एल्फा कंपनी से डीएन कॉलेज की कैडेट श्रुति चौहान विजयी रहीं। वहीं, जूनियर डिवीजन में एल्फा कंपनी से एनएस इंटर कॉलेज के कैडेट शोभित कुमार और जूनियर विंग में एल्फा कंपनी से डीएवी कॉलेज की कैडेट युक्ताश्री ने प्रथम स्थान पाया। कैंप कमांडेंट कर्नल वंदना ग्रोवर ने कैडेट्स की सराहना की। डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल भंडारी ने बताया कि ड्रिल के माध्यम से कैडेट्स में समयबद्धता और शारीरिक संतुलन का विकास होता है। एनसीसी ऑफिसर धर्मेंद्र प्रताप द्वारा सामाजिक सेवा का व्याख्यान किया। लेफ्टिनेंट उमेश कुमार, लेफ्टिनेंट राजकुमार, सूबेदार मोम बहादुर थापा, विलास कुमार और पंकज राठी आदि मौजूद रहे। संवाद