मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के बिजलीबंबा बाईपास पर बाबू कल्याण सिंह द्वार के पास बरात लेकर जा रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार टीपीनगर निवासी नरेंद्र पाल घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं, पीड़ित के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद