संवाद
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के वैली बाजार में आनंद ज्वेलर्स का कारीगर 1.20 लाख रुपये लेकर भाग गया। पीड़ित ने देहली गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विशाल माहेश्वरी निवासी सुपरटेक पाल्मग्रीन की वैली बाजार में उनकी दुकान है। उनकी दुकान पर मोनू निवासी गणेशपुरी ब्रह्मपुरी काम करता है। विशाल ने रुपये एक व्यापारी को देने के लिए दिए थे। आरोपी रुपये लेकर भाग गया। व्यापारी ने इसकी जानकारी शहर सराफा बाजार व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री नरेश माहेश्वरी को जानकारी दी। सभी देहली गेट थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए देहली गेट पुलिस को कहा गया है।