दौराला - चिरौड़ी गांव में छत पर चढ़ा सांड। स्रोत : ग्रामीण
दौराला। चिरौड़ी गांव निवासी सोनू प्रजापति के घर की छत पर बृहस्पतिवार को सांड चढ़ गया। सांड को परिजनों ने नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। हाइड्रा लेकर पहुंची पुलिस ने सांड को उतारा। सोनू दूध खरीदकर मावा निकालने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को अचानक एक सांड उसके खुले घर में घुस आया। भगाने का प्रयास किया तो वह जीने के सहारे छत पर चढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद भी उसे उतारा नहीं जा सका। दौराला पुलिस सूचना पर पहुंची और सांड को तीन घंटे बाद हाइड्रा की मदद से उतारा गया। पुलिस ने सांड को गो आश्रय स्थल में छुड़वा दिया। सांड के छत पर चढ़ने की चर्चा गांव में बनी रही।