मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका प्रतियोगिता की तिथि में खेल विभाग की ओर से बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन सिंह ने बताया कि पहले यह प्रतियोगिता 15 से 18 जुलाई को वाराणसी में होनी थी। अब यह प्रतियोगिता 1 से 4 अगस्त को होगी। प्रतियोगिता वाराणसी में ही होगी। इस बारे में सभी खिलाड़ियों और मंडल के सभी कार्यालयों में जानकारी दे दी गई है। संवाद