फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोरल स्प्रिंग कॉलोनी के निकट मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के किला परीक्षितगढ रोड पर बनी कोरल स्प्रिंग काॅलाेनी के निकट शुक्रवार देर रात 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिला। कोरल स्प्रिंग काॅलोनी निवासी अमित त्यागी ने बताया कि दस दिन पूर्व यह वृद्ध कॉलोनी के समीप मिला था। जिसने अपना नाम अशोक कुमार निवासी आगरा बताया था। उसने बताया था कि उसे कोई रिक्शा में यहां छोड़कर चला गया। जब भी उसे खाने पीने के लिए दिया जाता तो वह अपने गले और पेट में दर्द की शिकायत करता था। शुक्रवार देर शाम उसने खाना खाने से इन्कार कर दिया। साढे दस बजे वह जमीन पर पड़ा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी। इस संंबंध में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि वृद्ध के शव की पहचान नही हो सकी। वही उसके शव का पंचनामा भरकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें