फलावदा। क्षेत्र के खाता गांव निवासी सिपाही शिवकुमार का शव शुक्रवार को घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया गांव व क्षेत्र के लोगों की भीड़ लग गई। शिवकुमार ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पिछले सप्ताह की उसकी सगाई हुई थी। हालांकि दूसरे दिन भी सिपाही के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका। पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया। क्षेत्र के कई गांव के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की । देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का गांव के समीप स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान फलावदा की पुलिस भी मौजूद रही।