पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों की पहचान के बाद जानकारी देने के लिए थाने पहुंचे सहित के परिजन
किठौर। तीन दिन पूर्व नंगली किठौर में आम के बाग में ट्यूबवेल की छत पर मिले शव की पहचान रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परीक्षितगढ़ के गांव पसवाड़ा निवासी सोहित मलिक के भाई मोहित मलिक ने कपड़े देखकर की और थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 30 अगस्त को सोहित को गांव अमरपुर निवासी निखिल गाजियाबाद में नौकरी लगवाने की बात कहकर ले गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। इस मामले में परीक्षितगढ़ थाने में सोहित की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 3 सितंबर को निखिल की भी थाने में गुमशुदगी दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं थाना प्रभारी परीक्षितगढ़ का कहना है कि सोहित के परिजनों ने कपड़े देखकर पहचान की है लेकिन वह पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। जांच की जा रही है। तीन दिन पूर्व नंगली किठौर में शमीम के बाग की ट्यूबवेल की छत पर एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों की पहचान के बाद जानकारी देने के लिए थाने पहुंचे सहित के परिजन