फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खंड शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
आदर्श प्राथमिक विद्यालय बहरोडा पर खंड शिक्षा अधिकारी बच्चो से पठन-पाठन पर सवाल जवाब करते हुए।
विज्ञापन
माछरा। खंड शिक्षा अधिकारी माछरा बृहस्पतिवार को बीआरसी माछरा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने विद्यालयों का गहनता से जायजा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी आदर्श प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 बहरोड़ा, प्राथमिक विद्यालय झीड़ियों नंबर 2, ईसापुर और शोल्दा नंबर 2 सहित लगभग आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया। पाठ्यपुस्तकों का वाचन कराया, गणित के पहाड़े व सवाल पूछे, जिनका छात्र-छात्राओं ने सही उत्तर दिया। बीईओ द्वारा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हुए पाया कि भोजन शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही तैयार किया गया था। बच्चों को पंक्तिबद्ध बैठाकर पूर्ण स्वच्छता के साथ भोजन कराया जा रहा था। इस दौरान निरीक्षण में प्रेमचंद, जावेद अली, तशरीफ अली, रामकिशन, प्रियंका, दिव्या आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें