मेरठ। गढ़ रोड स्थित समा्रट हैवंस में ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का सम्मान समारोह हुआ। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने हापुड निवासी एडवोकेट परमानंद कौशिक को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। एमएलसी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि सेवा, संगठन और संस्कार की विचारधारा है। पार्टी हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। अध्यक्षता पंडित परमानंद शर्मा ने की। एडवोकेट कपिल शर्मा ने एमएलसी को फरसा भेंट किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रोबिन गुर्जर, देवेंद्र शर्मा, नित्यानंद शर्मा, योगेश सिसोदिया, भगत सिंह सिसोदिया, गुड्डू पंडित, विजय शर्मा, ललित कौशिक आदि उपस्थित रहे। संवाद