फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने दिया बिजलीघर पर धरना

विज्ञापन
तहसील में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
भाकियू ने दिया बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन

मवाना। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा गांव भैंसा में दो लोगों पर विद्युत निगम द्वारा गलत मुकदमे दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए विरोध में तहसील में धरना दिया। कार्रवाई नहीं होने पर तहसील में तालाबंदी की चेतावनी दी भाकियू नेता चौ. नरेशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता गांव भैंसा निवासी प्रवीन व यूनुस के खिलाफ विद्युत निगम के जेई व लाइनमैन द्वारा थाने में गलत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्यकर्ता तहसील में बृहस्पतिवार को धरने पर बैठ गए। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह तथा एसडीओ राजेश कुमार को अपने कार्यालय पर बुलाकर भाकियू प्रतिनिधि मंडल से वार्ता कराकर मामला शांत किया। भाकियू नेता चौ. नरेश कुमार ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारियों ने मुकदमा समाप्त कराने का आश्वासन दिया है। वहीं अधिशासी अभियंता देशराज सिंह ने बताया कि उन्होंने ऐसा कोई आश्वासन नहीं दिया है, केवल यह कहा है कि जो भी विभाग द्वारा एस्टीमेट बनेगा उसको जमा करा दिया जाए। धरना देने वालों में चौ. नरेश कुमार, राशिद, टीपू, बबलू, तेजपाल सिंह, संदीप फिटकरी, राजकुमार व महेंद्र सिंह चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें