मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के बीएड विभाग और एक्टिविटी क्लब ने मंगलवार को उन्नत भारत अभियान के तहत बेसलाइन हाउस होल्ड सर्वे कराया। यह सर्वे मेरठ के सिसौली गांव में कराया गया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। ग्राम प्रधान प्रवीण तोमर और अरुण तोमर ने सर्वे में सहयोग दिया। इस दौरान शिक्षा, बिजली, पानी, खेती, पशुपालन, मधुमक्खी पालन और सफाई व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गईं। गांव के ओंकार सिंह, नरेश, हुकुम, इंद्रवीर, देवेंद्र, अकरम, सुंदर, उमेश, अरुण, सुदेश, अजय, नजर, राजेश आदि मौजूद रहे। एक्टिविटी क्लब इंचार्ज मंजुलता और बीएड विभाग से शुभम त्यागी व आरती शर्मा ने भी सहयोग किया। संवाद