मवाना। कृषक इंटर कालेज के बहुद्देशीय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक रवि प्रकाश का स्वागत किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक रवि प्रकाश और संचालन संजीव कुमार ने किया। राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार संयोजक की भूमिका में रहे। प्राधिकृत नियंत्रक रवि प्रकाश ने कहा कि शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में प्रतिभाग करने से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। विभिन्न विभागों के सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्राओं को प्राधिकृत नियंत्रक रवि प्रकाश व प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।