माछरा। माछरा में चल रही आदर्श श्रीरामलीला में कन्यादान और कैकेयी वचन की रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया, जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। श्रीरामलीला के मंच पर कलाकारों ने दिखाया कि राजा जनक अपनी बेटी सीता का हाथ भगवान श्रीराम के हाथों में सौंपते हुए कहते हैं कि बेटी का विवाह माता-पिता के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार होता है। वहीं माता सुनयना की भूमिका निभा रही कलाकार ने भी सीता को गृहस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने पति-पत्नी का संबंध केवल सुख के समय में साथ रहने का नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में एक-दूसरे का सहारा बनने का भी होता है। कन्यादान के बाद सीता और श्रीराम के सात वचनों का मंचन किया गया। इस दौरान बिजेंद्र शर्मा, बोबी त्यागी, विनोद उपाध्याय, राकेश त्यागी, जोशिल, अखिल त्यागी, विकास शर्मा, अतुल त्यागी आदि का सहयोग रहा।