मवाना। तहसील परिसर में सुबह 11 बजे मधु मक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अधिवक्ताओं के चैंबर बंद हो गए। लोगों ने छिपकर जान बचाई। अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर के दरवाजे बंद कर लिए। लगभग 15 मिनट तक मधु मक्खियों का आतंक रहा। मधु मक्खियों के चले जाने के बाद राहत मिली।