मोदीपुरम। एक दिन की बारिश से मिली राहत के बाद दिन में उमस भरी गर्मी से शहर वासी हलकान रहे । मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उमस अभी परेशान करेगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तेज धूप के कारण उमस के चलते गर्मी में बढ़ोतरी हुई है। दिन के तापमान में भी उछाल आया है। अभी शुक्रवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। वहीं, शहर के एक्यूआई स्तर में भी सुधार चल रहा है। एक्यूआई का स्तर 61 दर्ज किया गया। गंगानगर में 49, जयभीम नगर में 74, पल्लवपुरम में 60, बेगमपुल 63, दिल्ली रोड 65 एक्यूआई दर्ज किया गया।