फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खूब दौड़े धावक

विज्ञापन
गांव अलीपुर मौरना में दौड में दौड के दौरान उपस्थित लोग। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
प्रतियोगिता में खूब दौड़े धावक
विज्ञापन

हस्तिनापुर। शनिवार को क्षेत्र के गांव अलीपुर मोरना में स्वर्गीय राजेश पायलट दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने किया। पांच किमी. दौड़ में प्रथम स्थान सत्येंद्र कुमार बुलंदशहर, दूसरा स्थान रिनू पहल नंगला गोसाई तथा तृतीय स्थान सचिन कुमार तिगरी मुजफ्फरनगर ने प्राप्त किया। उसके बाद 1500 मी. दौड़ में प्रथम स्थान हिमांशु नागर हस्तिनापुर, दूसरा स्थान मोनू निवासी चंदौड़ी वहीं तीसरा स्थान अंकित गुर्जर भुम्मा मुजफ्फरनगर रहे। विजेताओं को दौड़ प्रतियोगिता के अध्यक्ष हरिराम सिंह धामा ने पुरस्कार धनराशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में किसी बात को लेकर प्रतिभाग करने आए युवा भिड़ गए। किसी तरह उन्हें लोगों ने संभाला। इस दौरान रेग सिंह, संतोष कुमार, अजब सिंह खारी, सुभाष चंद मावी, मांगेराम प्रधान, आजाद वीर, भीम सिंह, अजब सिंह पूर्व प्रधान, जगदीश शर्मा, अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह शर्मा व राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें