फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिले में नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर चयन पुनर्परीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल को होगी। परीक्षा के लिए मेरठ के अभ्यर्थियों को मेरठ और लखनऊ जाना होगा। यह दो पालियों में होगी। परीक्षा आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी जनपद के 53 केंद्रों पर होगी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 11:30 तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रखा गया है। प्रवेशपत्र 15 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा मेरठ समेत 6 जिलों में होगी। इनमें आगरा, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी में 53 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन 17 व दूसरे दिन 16 विषय की परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। मेरठ जिले में परीक्षा के लिए 9 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 4200 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा शामिल होंगी। मेरठ के इतिहास विषय के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र आगरा और लखनऊ में बनाया गया है। इनमें महिला अभ्यर्थियों का केंद्र आगरा और पुरुष अभ्यर्थियों का केंद्र लखनऊ रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें