फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आर्यंस की टीम ने फुटबाल मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आर्यंस स्कूल में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। स्कूलों की टीम में शामिल बच्चों ने एक से बढ़कर एक खेल दिखाया। इस दौरान अंडर-12 वर्ग में आर्यन ग्रीन की टीम ने 2-0 से मैच जीता। वहीं, अंडर-15 वर्ग में आर्यंस ऑरेंज की टीम 1-0 से विजेता रही। मैच के बाद स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी न किसी खेल में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। खेल में भी बच्चे अपना भविष्य बना सकते हैं। इस मौके पर अक्षय, गौरव चौधरी, सुशील भटनागर, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें