1ए - सामूहिक विवाह समारोह के दौरान मंच पर मौजूद अतिथि व नवविवाहित दंपति। (हस्तिनापुर)
- फोटो : MAWANA
65 जोड़ों का विवाह कराया
हस्तिनापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हस्तिनापुर के संस्कार फार्म हाउस में 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य आयोजक खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का विस्तार से वर्णन किया। मुख्य अतिथि केपी खूंटी ब्लाक प्रमुख परीक्षितगढ़ रहे। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद किया। भाजपा नेता सोमनाथ पपनेजा ने सरकार कीे योजनाएं बताईं। प्रत्येक जोड़े को दस हजार का सामान गिफ्ट किया गया। 35000 वधू के बैंक खाते में भेजे की बात कही। वहीं 6000 प्रत्येक जोड़े के हिसाब से खाने के दिए गए। पंडित हरिओम शर्मा ने विवाह संपन्न कराया। कार्यक्रम में हस्तिनापुर खंड विकास क्षेत्र से 22 जोड़े, परीक्षितगढ़ से 41 और मवाना से 2 जोड़ों ने योजना के तहत विवाह किया। बालमुकुंद सिंगल, समाज कल्याण विभाग से मनोज कुमार, नरेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, प्रमोद मलिक, सुरजीत सिंह, सचिन कुमार, जितेंद्र, विनीत राणा, राजीव, डॉ. विजयवीर, जीत सिंह अधाना, धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे।