फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आर्मी टीम ने बीके कबड्डी एकेडमी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कबड्डी प्रतियोगिता में आर्मी की टीम ने बीके कबड्डी एकेडमी को 40-38 के स्कोर से हराकर जीत दर्ज की। यह मैच परतापुर स्थित बीके कबड्डी एकेडमी में कराया गया। इसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया। आर्मी और नेपाल की टीमों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आर्मी और जूनियर बीके कबड्डी एकेडमी के बीच हुए मैच में बीके जूनियर ने 37-35 के स्कोर से मैच जीता। बीके कबड्डी एकेडमी और नेपाल की टीम के बीच हुए मैच में बीके कबड्डी एकेडमी की टीम ने 60-55 से मुकाबला जीता। इस मौके पर कोच गुलवीर सिंह मौजूद रहे। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेपाल और आर्मी टीमों के मुख्य कोचों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के क्षेत्र सह संयोजक डॉक्टर संदीप त्यागी, प्रांत मंत्री राजन, सह मंत्री ललित, योग प्रमुख जगत सिंह दोसा, बीके अकादमी के कोच किरण पाल, मनीष कुमार, और क्रीड़ा भारती के जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें