मेरठ। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी पुलिस ने 13 मई को ऐरा गार्डन रेलवे लाइन के पास से हथियार तस्कर ऋषभ यादव और उज्ज्वल गोयल को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एक इटली निर्मित पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह अपने शौक पूरा करने के लिए हथियार तस्करी का काम करते थे। व्हाट्सएप के माध्यम से 50 हजार रुपये में पिस्टल का सौदा करते थे। राहुल उर्फ रफ्तार निवासी सुनारों की धर्मशाला ब्रह्मपुरी और अभिनव सिंघल निवासी माधवपुरम उन्हें हथियार सप्लाई कर रहे थे। सरेंडर कर जेल गए अभिनव की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट की अनुमति के बाद उसे रिमांड पर लेकर ऐरा गार्डन रेलवे लाइन के पास झाड़ियों से एक तमंचा बरामद किया। गिरोह के सरगना राहुल उर्फ रफ्तार को तलाश किया जा रहा है।