फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को पिस्टल व तमंचा बरामद किए बिना छोड़ा

विज्ञापन
सरधना। तमंचे व पिस्टल के साथ युवक का फोटो वायरल। सोशल मीडिया
विज्ञापन
सरधना। सोशल मीडिया पर तमंचा व पिस्टल के साथ वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने पहचान के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी को हिरासत में लेने के बावजूद उसे थाने से छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा व पिस्टल भी बरामद नहीं किए हैं। बीते मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो व कुछ फोटो वायरल हुए थे। जिसमें एक युवक हाथ में पिस्टल व तमंचा लेकर खड़ा है। फोटो पुलिस के पास पहुंचे तो जांच शुरू की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अवैध हथियारों के साथ वायरल फोटो में युवक थाना क्षेत्र के गांव बेगमाबाद का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। लेकिन हिरासत में लेने के कुछ देर बाद ही थाने पर सिफारिशों का दौर शुरू हो गया। पुलिस ने हथियार बरामद किए बिना ही आरोपी को छोड़ दिया। अपराध निरीक्षक शत्रुघ्न का कहना है कि युवक को केवल पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। फोटो में वायरल हथियार बरामद नहीं किए हैं। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि आरोपी को छोड़ने की जानकारी संज्ञान में नहीं है। थाना पुलिस से मामले की जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें