परीक्षितगढ़। पुलिस ने पाकिस्तानी पोस्ट को लाइक व शेयर करने के आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है। किला परीक्षितगढ़ थाने पर इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बताया था कि किठौर के गांव ललियाना निवासी साजिद ने सोमवार को अपनी फेसबुक की आईडी पर पाकिस्तान जिंदाबाद और दिल्ली को खत्म करने की पोस्ट को लाइक करने के बाद शेयर भी किया था। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी साजिद की फेसबुक आईडी को ट्रेस करने के बाद उसके विरूद्व बीएनएस की धारा 152 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।