मेरठ। भावनपुर थाना के गांव जेई निवासी हुसैन के साथ 26 जून को गांव के ही अबजर, रहीस, हकीकत, साकिब, साहिब, फरियाद, इकलाख, आरिफ और तीन चार अज्ञात ने बच्चों के पुराने विवाद को लेकर रंजिशन हमला बोलते हुए जमकर मारपीट कर दी थी। मारपीट के दौरान हुसैन घायल हो गया था। पुलिस ने दो माह के बाद नामजद आरोपियों में से एक नामजद आरोपी फरियाद को उसके ही घर पर दबिश देकर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। संवाद