फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक सवार युवक को आरोपियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर खुर्द निवासी संदीप पुत्र सुरेशपाल के साथ आशु, पोली व एक अज्ञात आरोपी ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरेशपाल ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम उसका बेटा संदीप करनावल से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसके बेटे की बाइक रोककर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। मारपीट में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। परिजनों के साथ घायल अवस्था में पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें